मदरसे में मासूमों के साथ चल रहा था यह घिनौन ा काम, मौलवी गिरफ्तार

नई दिल्ली।पुणे के एक मदरसे में बच्चों के साथ यौन शोषण का घिनौना काम चल रहा था। इस मामले का भेद तब खुला, जब मदरसे के दो बच्चे भाग गए। उन्होंने एक एनजीओ को जब सारी कहानी सुनाई तो पुलिस ने जांच कर एक मौलवी को धर दबोचा है।

आरोपी मौलाना रहीम की उम्र 21 साल है। उसे शुक्रवार देर शाम पकड़ा गया। उसके खिलाफ बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ. यामिनी आदबे ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मदरसे से 36 बच्चों को भी मुक्त करा लिया है। मौलवी रहीम बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, मदरसे में रहने वाले अधिकतर बच्चे भी बिहार के ही थे।

रहीम का राज तब खुला, जब एक एनजीओ ने मदरसे से भागे दो बच्चों को खोज निकाला। पहले इन बच्चों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में बच्चों ने मौलवी के काले कारनामों की पोल खोलकर रख दी।बाल कल्याण समिति ने जब बच्चों से बात कि तो आश्रम में चल रहे पूरे खेल की जानकारी मिली। मामले की शिकायत करने वाली बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ. यामिनी आदबे ने बताया कि बच्चों को मदरसे से मुक्त करा लिया गया है और उन्हें दूसरी जगह रखा गया है।

Advertisements