मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आदि महोत्सव का हुआ आगाज, जनजातीय समुदाय की समृद्ध धरोहर का शानदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 फरवरी 2024): दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आदि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदि महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया। आदि महोत्सव राष्ट्रीय मंच पर जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक सराहनीय प्रयास है। इसके तहत जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पांरपरिक कला की भावना का उत्सव मनाया जाता है।

यह जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ लिमिटेड (ट्राइफेड) की वार्षिक पहल है। 300 से अधिक स्टॉलों के साथ आदि महोत्सव में जनजातीय कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद और स्वादिष्ट जनजातीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस वर्ष इसका आयोजन 10 फरवरी से 18 फरवरी तक दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में किया जा रहा है।

आपको बता दें कि आदि महोत्सव में देशभर के जनजातीय समुदायों की समृद्ध और विविधतापूर्ण धरोहर को 200 से अधिक स्टॉलों के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है। महोत्सव में जनजातीय शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं। आदि महोत्सव में इस बार हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के पात्र बनाने की कला, आभूषण कला आदि के आकर्षण के साथ, महोत्सव में जनजातीय समुदायों द्वारा उपजाये जाने वाले श्री अन्न को केंद्र में रखा गया है।

आदि महोत्सव राष्ट्रीय मंच पर आदिवासी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का एक प्रयास है। यह आदिवासी संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य, शिल्प और पारंपरिक कला की भावना का जश्न मनाता है। महोत्सव में 300 से अधिक स्टॉल हैं, जो जनजातीय कला, प्राकृतिक उत्पाद, हस्तशिल्प और स्वादिष्ट जनजातीय व्यंजनों का विविध प्रदर्शन पेश करते हैं। इसके साथ ही आदि महोत्सव 2024 में देशभर से एक हजार कारीगर भी हिस्सा लेंगे और अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। देश के विभिन्न हिस्सों के जनजातीय व्यंजनों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक अलग फूड कोर्ट भी स्थापित किया गया है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।