दिल्ली में आप -कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन, बीजेपी बोली ऐसा कोई सगा नहीं जिसे…

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 फरवरी 2024): लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती जा रही है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने ठान लिया है कि दिल्ली की सभी 7 सीट AAP को देंगे। केजरीवाल शनिवार को कह चुके हैं कि पंजाब की सभी 13 सीटें और चंडीगढ़ की लोकसभा सीट जीतेंगे। अब इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

इस मुद्दे पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने टेन न्यूज से कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन हो या ना हो इससे भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिल्ली में दो भ्रष्टाचारी पार्टी भले ही एक मंच पर साथ आकर चुनाव लड़ने का सपना देख रही है लेकिन दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि दिल्ली में लोकसभा की सातों सीट बीजेपी को देगी।

बीजेपी दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतने के लिए संकल्पित है। दिल्ली की जनता मन बना चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाना है। अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में जो बयान दिया है इससे यह साफ झलकता है कि कांग्रेस अरविंद केजरीवाल के लिए बोझ बनती हुई जा रही थी। अरविंद केजरीवाल भले ही चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल को यह नहीं मालूम है कि उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक चुकी है।

सचदेवा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपेक्षानुसार कांग्रेस को धोखा दे ही दिया और ऐसा करते हुऐ केजरीवाल का दिल्ली में सांतों सीटे जीतने का दावा तो शायद मुंगेरीलाल को भी विस्मित कर दे, कल तक जो केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन कर भी एक या दो सीट जीतने की बात करते थे वह अब अकेले जीतने का दावा कर खुद का मज़ाक उड़वा रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने लगातार कहा था कि केजरीवाल कांग्रेस या इंडी के किसी दल से कोई गठबंधन नही करेंगे और अंतिम समय पर गत दो दिन पहले पंजाब एवं चंडीगढ़ की सभी सीटों को अकेले लड़ कर जीतने का सपना अपने कार्यकर्ताओं को दिखाने वाले केजरीवाल ने आज दिल्ली की सभी सीटें लड़ने एवं जीतने का दावा कर कांग्रेस को दिल्ली में तो अकेले लड़ने लायक भी नही छोड़ा। उन्होने कहा है की देशभर की जनता के बीच केजरीवाल सरकार का क्लास रूम घोटाला उनके शिक्षा मॉडल की तो नकली दवाएं उनके स्वास्थ्य मॉडल की पोल खोल चुके हैं और अब देशभर में लोग जान गये हैं की दिल्ली के अधिकांश बिजली उपभोक्ताओं खासकर कमर्शियल कनेक्शन वालों को देश की सबसे महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज इंडिया यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।