दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से हिमाचल प्रदेश को देगी 10 करोड़ रुपये की सहायता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (23 सितंबर 2023): हिमाचल प्रदेश को बाढ़ से हुई तबाही से उबरने के लिए दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से हिमाचल प्रदेश को 10 करोड़ रुपये की सहायता देगी। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को दी है।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, “दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से हिमाचल प्रदेश को 10 करोड़ रुपये की सहायता देगी। हिमाचल प्रदेश को बाढ़ से हुई तबाही से उबरने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।”