बॉबकैट और गिलहरी की लड़ाई का अविश्वनीय वीडियो। किसकी होगी जीत और कौन होगा परास्त

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (18 मई 2023): इनदिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गिलहरी और बोबकैट के बीच भीषण लड़ाई होता दिख रहा है।

बता दें कि बॉबकैट बिल्ली की तरह दिखने वाला एक जानवर है। यह बिल्ली से थोड़े बड़े होते हैं, पर लोग इसे कई बार बिल्ली ही समझ लेते हैं। यह लंबे समय तक दौड़ने में सक्षम है। यह चढ़ाई करने और सांप, छिपकली और खरगोश जैसे जानवरों का शिकार करने के लिए जाने जाते हैं। गिलहरी जिसे आप मुख्यत: पेड़ों के आसपास देख सकते हो ,जो जिगजैग पैटर्न में दौड़कर शिकारियों से अपनी रक्षा करती हुई दिखाई देती है। लेकिन क्या होगा जब ये दोनों फुर्तीले जानवर एक साथ मिल जाए।

कौन जीतेगा यह कहा नहीं जा सकता। परंतु अब आपको इतना सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक व्यक्ति ने इन दोनों जानवरों के बीच हुई लड़ाई को कैमरे में कैद कर लिया है। यह अविश्वसनीय प्रदर्शन आप इस वीडियो में देख सकते हैं।।