3 गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचने वाली भगवानी देवी का लोगों को संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04/04/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहने वाली 95 साल की एथलीट भगवानी देवी डागर ने पोलैंड में आयोजित हुई नौवीं वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2023 में तीन गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। वह तीन गोल्ड मेडल जीतने के बाद आज भारत लौटी है। लोगों ने उनका ढोल नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को एक संदेश दी है।

भगवानी देवी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि “मेरा संदेश है पढ़ाई करो, मेहनत करो और सफलता के लिए प्रयास करो। माता-पिता को बच्चों को खेलों में सहयोग देना चाहिए और उन्हें अपने देश के लिए पदक जीतने के लिए तैयार करना चाहिए।”