“मोदी सरकार भारतीय छात्र नवीन को यूक्रेन से जिंदा वापस ला ना सकी, अब कम से कम उनके शव का अपमान तो ना करें”- आम आदमी पार्टी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (4/03/2022): रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मृत्यु हो गया था। उनके शव को भारत लाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल, कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद बेलाड ने बयान दिया है कि एक शव के जगह फ़्लाइट में आठ लोग आ सकते हैं। इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारतीय छात्र नवीन को यूक्रेन से जिंदा वापस ला ना पाई और उनके परिवार की मदद करने के जगह आप उसके बेटे के शव का अपमान तो मत कीजिए।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट में लिखा है, “शर्मनाक! मोदी सरकार भारतीय छात्र नवीन को यूक्रेन से जिंदा वापस ला ना सकी। अब कम से कम उनके शव का अपमान तो मत कीजिए। एक परिवार ने अपने जवान बेटे को खोया है। इस समय उनकी मदद करनी चाहिए।”

बता दे कि 1 मार्च यानी मंगलवार सुबह नवीन शेखरप्पा की मृत्यु हो गया था। उनकी मृत्यु यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी के कारण हुआ था। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर दिया था साथ ही उन्होंने उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया था। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवीन शेखरप्पा के पिता से बात करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया था।