दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्म निर्देशक का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (03/02/2023): दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्म निर्देशक कलातपस्वी के. विश्वनाथ का कल रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हैदराबाद के एक निजी अस्‍पताल में कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ काफी समय से बीमार थे जिसके कारण वे कई दिनों से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। फिल्म निर्देशक कलातपस्वी के. विश्वनाथ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “श्री के विश्वनाथ गरु के निधन से दुखी हूं। वह एक रचनात्मक और बहुमुखी निर्देशक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले, सिनेमा जगत के एक दिग्गज थे। उनकी फिल्मों ने विभिन्न शैलियों को कवर किया और दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।”

गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक कलातपस्वी के. विश्वनाथ का जन्म 19 मार्च 1930 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार, नंदी पुरस्कार और अन्य पुरस्कृत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।।