राजधानी दिल्ली में कोहरा के कारण कई उड़ानें लेट, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13/01/2023): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज कोहरा छाया रहा। वहीं कोहरे के कारण कुछ उड़ानें देरी से चल रही हैं। कोहरे से प्रभावित उड़ान मार्गों में दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को/काठमांडू, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-धर्मशाला-चंडीगढ़, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला, दिल्ली-देहरादून शामिल हैं।

आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और सफदरजंग क्षेत्र में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।।