हिमाचल प्रदेश: शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘यह जनता की जीत है’

CON.PRESIDENT

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/12/2022): कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानी रविवार को हिमाचल प्रदेश के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि प्रदेश की अध्यक्ष, नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है। एक एक करके सारे काम होंगे। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।