हिमाचल प्रदेश: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने उपमुख्यमंत्री

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (11/12/2022): सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली हैं। तो वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई है।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल रहे।