गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/11/2022): गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणापत्र जारी किया गया है। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया है। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि “गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहा कि “गुजरात के लिए संकल्प पत्र में 40 वादें किए गए हैं, जिसमें 5 वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार, IIT की तर्ज पर 4 गुजरात प्रौद्योगिकी संस्थान (GIT) स्थापित करना, गुजरात कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर व अन्य शामिल है।”