MCD Election: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (26/11/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव के सभी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार कर रही है, जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं आज शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शास्त्री नगर इलाके में प्रचार किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “भाजपा एमसीडी चुनाव में जीतेगी। दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा देखा है। ऐसी सरकार पहली बार देखी है जो शिक्षा के विस्तार की बजाए ठेकों के विस्तार पर काम कर रही।”

साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो को लेकर केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि “दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है और मसाज करवा रहे हैं, और इस्तीफा भी नहीं दे रहे हैं। अगर देखा जाए तो केजरीवाल जी की भ्रष्ट और बेशर्म सरकार है। दिल्ली के लोग अब इनसे मुक्ति पाना चाहते हैं।”