केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (24/11/2022): दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वसंत कुंज क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “युवाओं के लिए एक तरफ मोदी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल की सुविधाओं की संभावनाएं खड़ी की। वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे कि नए अस्पताल, कॉलेज और स्कूल खोलेंगे।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि “नए खोलना तो दूर जो स्कूल चल रहे हैं उसमें 750 में तो प्रिंसिपल नहीं है। 20 हजार से अधिक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। ये दिखाता है कि किस तरह केजरीवाल सरकार की शिक्षा की पोल खुली है। ये घोषणाएं बड़ी करते हैं और केवल लूटने का काम करते हैं।”

आपको बता दें कि 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम का चुनाव होने वाला है और 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किया जाएगा।।