दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को मिली बड़ी कामयाबी, फर्जी समन जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17/11/2022): दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फर्जी ईडी समन जारी करने वाले नौ लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें असम राइफल्स के एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इन लोगों को एक व्यवसायी को फर्जी ईडी समन जारी कर जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामले की जानकारी एसपी क्राइम रविंद्र यादव ने दिया है।

एसपी क्राइम रविंद्र यादव ने बताया कि “दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फर्जी ईडी समन जारी कर एक व्यवसायी से जबरन वसूली करने के आरोप में असम राइफल्स के एक हेड कांस्टेबल सहित नौ लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के एक वकील समेत कुछ और लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच जारी है। दिल्ली के एक वकील समेत कुछ और लोगों को जल्द गिरफ्तार होने की संभावना है।।