आरोपी वकील ने धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर किया जबरन शादी

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (09/09/2022)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी के ज्योति नगर इलाके में एक महिला ने वकील पर धर्म छिपाकर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने वकील पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उसने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। आरोपी वकील ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

बाद में आरोपी वकील ने उससे जबरन शादी कर लिया और उसके बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करता रहता था। इसके अलावा आरोपी वकील उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध भी बनाता था। परेशान होकर पीड़िता किसी को बिना कुछ बताए 25 अक्टूबर 2021 को मेरठ चली गई और वहां वो एक पीजी में रहने लगी तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। वहीं बुधवार को पीड़ित महिला ने ज्योति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट करने, छेड़छाड़, दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी इरशाद अली खान उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल के बाद नारी नारी निकेतन भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले पीड़ित महिला ने मार्च 2022 में डाक से पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन ये शिकायत आरोपी ने वापस करवा लिया था।