दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में संजय अरोड़ा ने संभाला कार्यभार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (1/08/2022): संजय अरोड़ा ने आज सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में नई दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के लिए स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। साथ ही संजय अरोड़ा को ITBP मुख्यालय में औपचारिक सलामी और विदाई दी गई।

गृह मंत्रालय ने कल यानी रविवार को आदेश जारी कर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया। वहीं संजय अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

 

बता दें कि संजय अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी है जिसे दिल्ली पुलिस का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना थे।