दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई धमकी

रंजन अभिषेक, संवाददाता

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 मई 2024): देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होनी है। इस बीच मतदान से ठीक पांच दिन पहले मेट्रो स्टेशन पर ऐसा क्या लिखा मिला कि दिल्ली की सियासत में भूचाल आ गया।

दरअसल, दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरे शब्द लिखे हुए मिले हैं। इस समय सोशल मीडिया पर यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मेट्रो स्टेशन पर लिखे इन संदेशों में सीएम के लिए अपमानजनक शब्द का भी प्रयोग किया गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी का साजिश करार दिया है।

आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले की शिकायत दिल्ली चुनाव आयोग में भी की है। आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद से भाजपा घबराई हुई है। बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है।

3 मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरे संदेश

मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने तीन मेट्रो स्टेशन -राजीव चौक, पटेल चौक और पटेल नगर की दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे हैं। और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। आतिशी ने यह भी कहा कि यहां 24 घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, इस पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया ?।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।