BJP हमारी माँ की तरह हैं, जिससे हमें कोई अपेक्षा नहीं है: डॉ महेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 मई 2024): देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी जारी है। राजधानी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर 25 मई को वोटिंग होनी है। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में से नई दिल्ली लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार इस सीट से प्रखर वक्ता एवं दिग्गज नेत्री स्व. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है। वहीं बांसुरी स्वराज को जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज (सोमवार) को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनमें जोश भरा। साथ ही नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान भी किया।

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओं के उमंग एवं उत्साह का वर्णन करते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि साथियों हम सब एक ऐसी पार्टी के समर्थक हैं। जिस पार्टी को हम मां का रूप देते हैं। मां से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता, मां से कोई अपेक्षा नहीं होती। हम केवल भावनात्मक भाव के साथ कार्य करते हैं। यही कार्य हम सब मिलकर अपनी पार्टी बीजेपी के लिए कर रहे हैं। सभी लोग इस भावनात्मक भाव से काम कर रहे हैं। देश की राजनीति के माध्यम से स्व. सुषमा स्वराज का बहुत बड़ा स्थान रहा है। सच पूछो तो देश पर भी उनका कुछ कर्ज है। मैंने उनके साथ मंत्रालय में काम किया। मेरा उनसे परिवार-भाव से 40 वर्षों का रिश्ता है। आगे उन्होंने कहा कि जब बांसुरी स्वराज ने मुझे बोला कि मां तो चली गई लेकिन मां के रूप में आप मामा मेरे साथ हो। तो हम सभी एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। हम सब का धर्म है, हम सब का फर्ज है कि आज हम देश के लिए काम करें। यह चुनाव किसी सांसद या विधायक का चुनाव नहीं है। यह देश के भविष्य का चुनाव है‌ कि आगे हमारा देश किस दिशा में जाएगा।

आगे सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसा नेता हमें बार-बार नहीं मिलेगा। अगले 5 सालों के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना देश के अग्रणी विकास के लिए बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में वो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। धारा 370 हटी है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक हटा, सीएए का लागू होना और ऐसे ही अनेक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हुए हैं। और इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बांसुरी स्वराज को अधिक से अधिक वोटो से जिताना होगा।

साथ ही सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि मुझे त्रिपुरा का प्रभारी बनाकर चुनाव के लिए भेजा था और वहां पर हमें 4 महीने मिले चुनाव प्रचार करने के लिए और आजादी के बाद से कभी त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार नहीं बनी थी, लेकिन इस बार वहां पर बीजेपी की सरकार बनी और 91% वोटिंग हुआ। यह सब वहां के कार्यकर्ताओं से मिलकर रणनीति बनाने और उसपर कार्य करने की वजह से सच हुआ। ऐसे ही आप सभी नई दिल्ली के कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना है। और बांसुरी स्वराज को अधिक वोटो से जीताकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है ताकि देश विकसित देश बने।

बता दें कि 25 मई को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र समेत दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान होना है और 4 जून को परिणाम घोषित होंगे। चुनाव प्रचार के केवल तीन दिन ही शेष रह गए हैं और ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े-बड़े नेता और जनप्रतिनिधि अपनी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के हित में लगातार रैलियां और जनसंपर्क कर रहे हैं, ताकि अपने पार्टी के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोटों से जीत दिला सके।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा के साथ डॉ नरेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, चंद्रकांत पुरोहित, राजकुमार सैनी, गार्गी बनर्जी और अर्चना अग्निहोत्री ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत दसों विधानसभा के भाजपा प्रभारी उपस्थित रहे और सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज को भारी मतों से जीत दिलाने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस बार लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी सोमनाथ भारती में से कौन नई दिल्ली लोकसभा का सांसद बनेगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।