अरविंद केजरीवाल पर मनोज तिवारी ने लगाया जनता के पैसे संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (29/08/2022)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर हमला किया है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप विश्वास प्रस्ताव लाकर जानता का समय और पैसा बर्बाद कर रहे है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 70 विधानसभा में से 62 विधानसभा अपने पास रखने वाली आम आदमी पार्टी अपने ही खिलाफ विश्वास प्रस्ताव लाएगी और फिर उसे विधानसभा में पास कराएंगे।फिर उसे मीडिया में चलवाएंगे। फिर अखबार में छपवाएंगे।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी आप दिल्ली की जनता को क्या समझ रखे हैं।उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा दिल्ली के पैसे और संसाधनों का दुरुपयोग है।

उन्होंने केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि अगर लाना ही है तो सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा में लाइए जो चार साल से नहीं दिए हैं। अगर लाना ही है तो शराब और स्कूलों के कमरों को बनाने में जो लूट हुई है उसको लाइए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नहीं लाएंगे आप। आपको जनता का समय और पैसा बर्बाद करना है।