जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 जवानों की मृत्यु की खबर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16/08/2022): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा हादसा हो गया है। 40 जवानों से भरी बस चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे, कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस नदी में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 6 जवानों की मृत्यु की खबर है‌। वहीं घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

ITBP के PRO विवेक कुमार पांडे ने बताया कि जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 6 जवानों की मृत्यु हुई है।

उन्होंने आगे बताया कि ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे। हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे।।