राज्यों की विधानसभा और संसद में महिलाओं को 50% आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन।

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (09/08/2022): भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए, देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। और देश आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा हुआ है। लेकिन अभी भी देश में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले बराबरी का हिस्सा नहीं मिला है। अभी भी महिलाओं के मन में यह सवाल है कि हम कब पुरुषों के मुकाबले अपने आप को इस समाज में खड़े पाएंगे।

दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर राज्यों की विधानसभा एवं संसद भवन में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाए इन्हीं मांगों को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से आई महिलाओं के तरफ से लगातार 10 दिनों से एक आंदोलन चलाया जा रहा है और उनकी कोशिश है कि सरकार महिलाओं को राज्य की विधानसभाओं और संसद भवन में 50% की आरक्षण दे।

 

इसी मुद्दे पर महिलाओं ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि हम सरकार से उचित सम्मान की मांग करते हैं। और हम अपने हक के लिए 30 सालों से लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि हमें आज उम्मीद है कि सरकार 50% आरक्षण दे जब आरक्षण मिल जाएगा और भारतीय राजनीति में हमारी हिस्सेदारी पड़ेगी तब महिलाओं के आवाज है वह सरकार तक पहुंचेगी।

महिलाओं ने कहा की सत्ता में आने के लिए हर राजनीतिक दलों ने हमारा समर्थन लिया लेकिन हमारी मांग आज भी लंबित है। लोगों ने कहा कि महिलाएं आज अपने अधिकारों को समझती हैं और इसलिए अब आधी आबाधी केवल 33 प्रतिशत नहीं राजनीति में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी मांग रही है।

आपको बतादें की जंतर मंतर पर चल रहे महिलाओं के प्रदर्शन सरकार से अपनी मांग को लेकर है। सभी औरतें देश के कोने-कोने से आकर अपने अधिकारों के लिए बीते कई दिनों से सड़कों पर बैठी हैं और इन सबकी प्रमुख मांग है कि महिलाओं को अब अपना 50 प्रतिशत आरक्षण चाहिए और ये सरकार से कोई भीख नहीं, अपना हक मांग रही हैं।।