BJP की आस्था भगवान श्री राम में नहीं भ्रष्टाचार में हैं: संजय सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (08/08/2022): आस्था का केंद्र कहे जाने वाले अयोध्या और भगवान राम के नाम पर हिंदुस्तान में सियासत होती रही है, और नेता इसमें अपनी सियासी जमीन तलाशते रहे हैं। केंद्र और उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी ने भी राम के नाम पर राजनीति का खूब लाभ उठाया। अब इस देश में होड़ मची हुई है। कि राम किसके हैं, आए दिन इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने दिखती है।

लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी का मकसद भगवान प्रभु राम का मंदिर नहीं बल्कि भ्रष्टाचार है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा की एक साल से अधिक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब BJP ने भी माना कि प्रभु श्री राम के मंदिर के निर्माण में BJP के नेता ही हज़ारों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं। तब योगी सरकार ने मुझ पर राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा किया लेकिन इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

 

संजय सिंह ने कहा की BJP की आस्था भगवान श्री राम में नहीं भ्रष्टाचार में है। इस देश के लोगों को तुम पर शर्म आती है। मैंने सीएम योगी को बार-बार बताया, हज़ारों साक्ष्य दिये लेकिन उन्होंने ज़मीन लुटने दी क्योंकि लूटने वाले बीजेपी के ही विधायक, मेयर और नेता हैं।

आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की बीजेपी के लोग क्या इसलिए मंदिर आंदोलन कर रहे थे कि श्री राम मंदिर के पास ज़मीनें बेच-बेच कर पैसा कमाएंगे? लोगों से आस्था के नाम पर चंदा इकट्ठा करेंगे और हज़ारों करोड़ का घोटाला करेंगे? सवा साल तक घोटाला होने दिया। सीएम योगी अवैध क़ब्ज़ों पर बुल्डोजर चलाइये।