देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई मायनों में हैं देश की पहली राष्ट्रपति, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (26 जुलाई 2022)

हाल में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में जीत हासिल की है। जिसके बाद देश के मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रमना ने देश के 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को दिलाई शपथ।

◆ कई मायनों में द्रौपदी मुर्मू हैं देश की प्रथम राष्ट्रपति, पढ़ें रिपोर्ट

• द्रौपदी मुर्मू देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ।

• 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू अबतक की देश की सबसे युवा नेता के रूप में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

• द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

•द्रौपदी मुर्मू अपने गांव की पहली लड़की है जो कॉलेज जाकर पढ़ाई की।