राष्ट्रीय शोक : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09/07/2022): जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में देश में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है। उनके सम्मान में आज लाल किला, राष्ट्रपति भवन और संसद में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिया है।

एएनआई के मुताबिक, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद देश में राष्ट्रीय शोक देखा गया जिसके बाद लाल किला, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया। शिंजो आबे की हत्या कल 8 जुलाई को एक व्यक्ति द्वारा गोली मारकर की गई थी। ”

बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान भाषण देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरी दुनिया सकते में है। वहीं इस घटना के बाद भारत, अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों ने दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया है। साथ ही जापान की जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है।