राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री का सम्बोधन, देश के हर नागरिक को दी 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण की बधाई

भारत के प्रधानमंत्री ने आज यानी 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने देश के हर एक नागरिक को 100 करोड़ कोरोना खुराक का रिकॉर्ड पूरा होने पर बधाई दी। साथ ही कहा भारत ने 100 करोड़ कोरोना खुराक का रिकॉर्ड बना कर एक असाधारण लक्ष्य हासिल किया है। इतिहास में नए अध्याय की रचना की है।

महामारी के समय भारत पर कई प्रकार के सवाल खड़े हुए थे
क्या भारत इस महामारी से लड़ पाएगा?
क्या भारत के हर वासी को कोरोना की खुराक मिल पाएगी?*
क्या भारत कोरोना की खुराक खरीदने के लिए पैसा ला पाएगा?

इस तरह के सवाल से घिरा हुआ था भारत। लेकिन आज भारत में कोरोना के 100 करोड़ टीकाकरण का इतिहास इस का जवाब है।ये उस नए भारत की तस्वीर है,जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करना जानता है।ये उस भारत को तस्वीर है, जो आत्म निर्भर भारत है।
आज के समय में भारत के कोरोना टीकाकरण की तुलना दूसरे देशों से हो रही है। 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण, सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास, का जीवन उदहारण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया भारत में वैज्ञानिक फॉर्मूले के तहत सब तक कोरोना की वेक्सीन पहुचाई है।क्यों कि जब बीमारी भेदवाव नहीं करती तो वेक्सीन में भी भेदभाव नहीं होगा। कोरोना काल में भारत के हर एक वासी ने एकजुटता के साथ इस महामारी से लड़ाई की है।भारत की वेक्सीन विज्ञान की कोख में जन्मा है। मैनुफैक्चरिंग को लेकर कई चुनोतियाँ थी। लेकिन भारत ने उनके हर एक वासी तक कोरोना की खुराक पहुचाई है। साथ ही भारत के कोवीन प्लेटफार्म ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और भी आसान बना दिया था।जिससे कि मेडिकल से लेकर आम जनता में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की क्षमता दी है।
भारत की नई कंपनियों में रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट के साथ रिकॉर्ड स्टार्टअप्स यूनिकॉर्न बन रहा है। और देश के जवानों को रोजगार दे रही है। और इसके साथ आवास क्षेत्र में भी ऊर्जा देखने को मिल रही है।

कृषि क्षेत्र ने कोरोना काल में भारत की अर्थव्यवस्था को संभाल कर रखा है।साथ ही रिकॉर्ड लेवल पर आनाज की खरीद हो रही है। किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे जा रहे हैं। भारत में खेल,उद्योग, वेक्सीन, जैसे कई कार्य में एक सकारात्मक ऊर्जा बन रही है। और साथ ही आने वाले त्यौहार का मौसम इसे और भी गति देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा मेड इन इंडिया की ताकत सबसे बड़ी होती हौ। इस त्यौहार में हम स्वच्छ भारत अभियान के साथ लोकल फ़ॉर वोकल का सहयोग करेंगे। दीपावली पर उस वस्तु का उपयोग करेंगे जिसमें एक भारत वासी का पसीना बहा हो जिसमें एक भारत वासी की मेहनत हो।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा मास्क को हमे अपने जीवन का हिसा बनाना होगा। जिस तरह हमे जूते पहनने की आदत है ठीक उसी तरह हमे मास्क पहनने की आदत बनानी होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जिन्हें वेक्सीन नहीं लगी है वो इसे सर्वोच्च प्राथिमिकता दे और जिन्हें लग गई है वो दूरों को प्रेरित करें।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आने वाले त्योहारों की बधाई दी।