दिल्ली के युमना घाट पर आज होगा भारत रत्न अट ल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन , तमाम नेता करेंगे शिरकत

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पश्चिमी दिल्ली एवं उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्रों के नजफगढ़, मटियाला, द्वारका, विकासपुरी, उत्तम नगर, जनकपुरी, हरि नगर, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, मादीपुर, नांगलोई, मुण्डका, किराड़ी, सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, रोहिणी, रिठाला, नरेला, बादली, बवाना विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के दर्शनार्थ पहुंची। सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय नागरिक एवं व्यापारिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद डाॅ. उदित राज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी राजीव बब्बर, जय प्रकाश, अभय वर्मा के अतिरिक्त अनेक क्षेत्रीय पार्षद, पूर्व विधायक आदि अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित हुए।

बीजेपी के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने नजफगढ़ में स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में अनेक नेताओं ने संघर्ष कर खुद को राजनीतिक रूप से स्थापित किया है पर जो संघर्ष अटल जी ने जनसंघ एवं भाजपा का संगठन विकसित करने के लिए किया वह अद्वितीय है। श्रद्धेय अटल जी राष्ट्र को प्रथम, पार्टी को द्वितीय, स्वयं को अंत की श्रेणी में रख कर कार्य करते थे और उन्होंने भाजपा संगठन को इसी सिद्धांत पर गठित किया जिसके चलते आज भाजपा रानीतिक कार्यकर्ताओं का नहीं बल्कि स्वयं सेवकों का संगठन है।

डाॅ. उदित राज ने कहा कि अटल जी एक ऐसे सर्वमान्य नेता थे जो समाज के हर वर्ग के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ते थे और गत चार साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अटल जी के कार्यकाल में विकसित ग्राम विकास योजनाओं से आगे बढ़ी है और ग्राम एवं गरीब के विकास के लिए कटिबद्ध है।

वही आज अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यमुना नदी में विसर्जन किया जायेगा। आपको बता दे कि 11 बजे अस्थि कलश यात्रा वजीराबाद रोड, गुरूद्वारा रोड स्थित गुरूद्वारा नानकसर से प्रारम्भ होगी और सोनिया विहार दूसरा पुस्ता स्थित यमुना घाट पर लगभग 12.30 बजे अस्थि विसर्जन किया जायेगा।