किरेन रिजिजू के हाथों से गया कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल को मिला जिम्मा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18/05/2023): केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय ले लिया गया है। उनके जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय सौंपा गया है। तो वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, “अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री ने किरेन रिजिजू के स्थान पर अपने मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो किरेन रिजिजू को सौंपा जाएगा।”