13 मई को होगी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई, दिल्ली में होगा समारोह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/05/2023): आम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं थी। आखिरकार उनके रिश्तों पर लगे अटकलों पर विराम लग गया है। अब दोनों शादी करने का फैसला कर लिया है। आगामी 13 मई को दोनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस समारोह में करीब 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। वहीं इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी कैबिनेट, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राघव चड्ढा के अन्य करीबियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समेत परिणीति चोपड़ा के अन्य करीबी और फिल्मी जगत के कई लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आपको बता दें कि आम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की डेटिंग की चर्चाएं मार्च में मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुई थी। हाल ही में दोनों को आईपीएल मैच के दौरान साथ भी देखा गया था। मैच की कई तस्वीरें और क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।