त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: बीजेपी 14 सीटों पर आगे, वोटों की गिनती जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/03/2023): त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनाव का आज परिणाम आनेवाला है। जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 3 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।

बता दें कि त्रिपुरा के 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव हुआ था।