Delhi: Party कार्यालय पर Congress नेताओं का लगा जमावड़ा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 अक्टूबर 2022): कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है, अलग अलग जगहों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने मुखिया के चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है।

जहां एकतरफ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मतदान किया है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के बीच में ही अपना मतदान किया ।

 

वहीं कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय पर सुबह से ही नेताओं का जमावड़ा लगा है, आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं।।