पानी की समस्याओं को लेकर आम जनता ने आप नेता दुर्गेश पाठक को घेरा, ‘राघव चड्ढा भाग गए, आप भी भाग जाना’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/06/2022): आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कल बुधवार को राजेन्द्र नगर में उपचुनाव को लेकर इन्द्रपुरी वार्ड के बुद्ध नगर में पदयात्र निकाला था। जहां जनता ने पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने दुर्गेश पाठक से सवाल करते हुए कहा कि यहां पर दो साल से गंदा पानी आ रहा है और राघव चड्ढा दिल्ली सरकार सरकार में जल बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए भी कुछ नहीं किया तो आप क्या करेंगे राघव चड्ढा जी तो भाग गए और आप भी भाग जाना। दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पानी के नाम पर वोट लेकर फ्री बीमारी परोसी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने ट्वीट में लिखा है, “जनता पूछे सवाल, कहाँ भाग रहे केजरीवाल? फ्री पानी के नाम पर वोट लेकर फ्री बीमारी परोसी। हमारे सवालों से मुँह चुराते रहे, सवाल पूछा तो विज्ञापन निकाले, जनता के सवालों का जवाब दो? 42% पानी सैंपल क्यों हो रहे फेल, जनता करेगी बड़ा खेल? ये तो बस शुरुआत है।”

बता दें कि वीडियो में जनता ने कहा है, “पिछले 2 साल से गंदा पानी एफ ब्लॉक में आ रहा है और डी ब्लॉक में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सरकार में राघव चड्ढा जल बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए भी कुछ नहीं किया। देखो जी वे वहीं पार्टी है जो पहले भाग चुकी है। राघव चड्ढा जी भाग गए और आज ये भागेंगे। और ये कुछ नहीं करेंगे इन्हें वोट मत देना। हम डालेंगे वीडियो और करेंगे विरोध। यहां से तो वोट मिलना ही नहीं है। वो भग गए राघव चड्ढा जी और आप भी भाग जाना। आप जितने का दम रखते हैं तो हम हराने का दम रखते हैं। कुछ नहीं करते हमारे लिए फिर भी हमारे यहां के लोग उनके साथ दे रहा है। एक महिला ने आकर कहा कि क्या हो गया? क्या आपकी समस्या है? तो पानी को दिखाते हुए लोगों ने कहा ये हमारी समस्या है। क्या ये पानी पीने लायक है? और हम यही पानी पीते हैं। अगर ये पानी एक गिलास भी दुर्गेश पाठक पी ले ना तो हम समझेंगे कि वह हमारा साथ देंगे।”