Goa Election Results 2022: गोवा में कांग्रेस और भाजपा में करारी टक्कर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10/03/2022): गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में करारी टक्कर जारी है। गोवा में 15 सीटों से कांग्रेस आगे चल रही है तो वहीं 13 सीटों में बीजेपी को बढ़त हासिल हुयी है। आज सबकी निगाहें पांचों राज्यों के चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई है।

गोवा विधानसभा में 40 सीट है और बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत पड़ती है। शुरुआती रुझानों के अनुसार गोवा में कांग्रेस आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी-13, निर्दलीय-2, कांग्रेस-15, आम आदमी पार्टी-1 और अन्य-7 सीटों पर आगे हैं।