दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का AAP पर हमला: “आतिशी और उनकी पार्टी झूठ बोलने की मशीन”

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 अक्टूबर 2024): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) पर कड़े आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि AAP राजनीतिक धोखे में माहिर है और कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने में विफल रही है। सचदेवा का कहना है कि यह गंदा खेल लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ, जब आतिशी ने बिजली मंत्री रहते हुए इस मुद्दे को नजरअंदाज किया।

सचदेवा ने बताया कि भाजपा के सांसदों ने लोकसभा चुनाव में कच्ची कॉलोनियों के समस्या का समाधान करने का वादा किया था, जिसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से संपर्क किया। उन्होंने 6 अक्टूबर को बुराड़ी में कच्ची कॉलोनियों के निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “आतिशी मार्लेना, झूठ बोलने और काम करने में बहुत फर्क होता है।” सचदेवा ने AAP पर आरोप लगाया कि यह पार्टी दिल्ली के निवासियों को ठगने और लूटने के लिए आई है, और अंत में दिल्ली के लोगों को AAP के असली चेहरे के बारे में पता चल गया है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।