हरियाणा चुनाव परिणाम पर क्या बोले AAP सांसद संजय सिंह, गठबंधन ना होने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 अक्टूबर 2024): हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद AAP सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। सिंह ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस के बीच गठबंधन ना होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो भी मत प्रतिशत लोगों ने दिया है, जो भी हमारे पक्ष में जनादेश दिया है। उसका सम्मान करते हुए आगे अपने संगठन को और मजबूत करेंगे और अच्छे से काम करेंगे। हरियाणा के लोगों की सेवा करेंगे उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे।

गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: संजय सिंह

संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अगर आप गठबंधन की बात कर रहे हैं तो खुली तस्वीर की तरह सामने दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया तो उस समय इंडिया गठबंधन को 47 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ।

कांग्रेस का ही बनना था सीएम, वो हमको कुछ नहीं समझते थे: संजय सिंह

सिंह ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री तो कांग्रेस का बनना था, सरकार कांग्रेस की बननी थी। हमलोग कह रहे थे कि गठबंधन कर लो लेकिन उन्होंने नहीं किया। उन्होंने अकेले चुनाव लडने का निर्णय लिया। उनके नेता हमको कुछ समझते ही नहीं थे, हमने तो अपना प्रयास किया हमने अपने गठबंधन का धर्म निभाते हुए प्रयास किया कि उनके साथ समझौता कर भारतीय जनता पार्टी के 10 साल के कुशासन को हटाया जाए और पूरे चुनाव में भी हम लोगों ने प्रचार में इसी बात पर फोकस रखा कि बीजेपी की वापसी ना हो। आखिरी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता गठबंधन करना नहीं चाहते थे, वो आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मानते थे।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।