राहुल गांधी की नसीहत को नजरंदाज करना कांग्रेस को पड़ा भारी, BJP को मिला फायदा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (09 अक्टूबर 2024): हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने यहां तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता हार के कारणों का मंथन कर रहे हैं। बीजेपी की इस शानदार जीत में कई फेक्टरों ने काम किया है।

राहुल गांधी की बात ना मानना पड़ा भारी

राहुल गांधी की बात ना मानना और नसीहत को नजरंदाज करना कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ गया। दरअसल, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ अहम बैठक की थी। जिसमें उन्होंने हुड्डा को नसीहत दी थी लेकिन हुड्डा ने उसे खारिज कर दिया। आज यदि हुड्डा राहुल गांधी की बात मान लिए होते तो कांग्रेस पार्टी जश्न मना रही होती।

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। 10 सीटों में से कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को एक सीट दी थी। वहीं 9 सीटों पर कांग्रेस खुद लड़ी। कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अति उत्साहित नजर आ रही थी। पार्टी “एकला चलो” की नीति पर काम करने लगी, जिसका खामियाजा पार्टी को चुकाना पड़ा।

सियासी विश्लेषकों के मुताबिक राहुल गांधी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बार -बार आम आदमी पार्टी से गठबंधन बनाने को लेकर कहते रहे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने अति आत्मविश्वास के साथ अपनी “एकला चलो” की जिद्द पर अड़े रहे।

AAP की ताकत में इजाफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी की पहल पर आम आदमी पार्टी के नेता भी उत्साहित थे। वे आगे भी आए, दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चली। शीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा भी चली आम आदमी पार्टी ने 10 सीटों की डिमांड की, मगर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें 4 से 5 सीटों से अधिक देना नहीं चाहा । जिसके बाद गठबंधन नहीं बन सका।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम में 2019 के मुकाबले आम आदमी पार्टी की ताकत में इजाफा हुआ। हरियाणा में आम आदमी पार्टी को 1.79 प्रतिशत वोट मिले, जबकि 5 साल पहले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को महज एक फीसदी वोट मिला था।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।