दिल्ली में बस मार्शल पर सियासत जारी, बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने आप को लपेटा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (5 अक्टूबर 2024): दिल्ली में बस मार्शल के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि आप के सारे नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं कि वोटिंग के लिए टाइम नहीं दिया गया। उन्होंने पहले ही घोषणा कैसे कर दी कि हम 3 अक्टूबर को बस मार्शल के मुद्दे पर सड़क पर उतरेंगे। आप गए नही मिले नहीं,कोई दस्तावेज लेकर नही गए और जाके सड़क पर लेट गए, डांस कर रहे है, गाली-गलौज कर रहे हैं। यह सरकार है या अनसीविलाइज्ड लोगों का एक जमावड़ा है। आप उनकी मदद करना चाहते हैं या उनके जले पर नमक छिड़कना चाहते हैं,पहले उनको हटा दिया , सैलरी रोक दी, पिछले 1 साल से लगातार उनको सड़कों पर घुमा रहे हैं ,सड़कों पर बिठा रहे हैं ,जुलूस निकलवा रहे हैं सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए और एक साल से फिर क्यों सो रहे थे, 1 साल पहले अपने हटाया था और अब चुनाव सर पर है तो अब हिसाब ले रहे है कि नौकरी क्यों खराब की। केजरीवाल ने धोखाधड़ी पार्टी के साथ मिलकर इनके साथ धोखा किया। धोखा किया एसटी (ST) समाज के साथ, इन्होंने धोखा किया बस मार्शल के साथ।

आपको बता दें कि दिल्ली में बस मार्शल को नौकरी से हटाने के मुद्दे पर सियासत जारी है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।