Delhi News: Arvind Kejriwal छोड़ेंगे सीएम पद, Atishi Marlena का बढ़ेगा कद

टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (17 सितंबर 2024)

राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी कालिकाजी से विधायक आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है , उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम का प्रस्ताव रखा और इसके बाद विधायकों ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। आतिशी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। विधायकों ने आतिशी के नाम का स्वागत किया और अतिथि मार्लेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी कालिकाजी से विधायक हैं और दिल्ली सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की मंत्री हैं। अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी।

बता दें कि रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा की, उन्होंने कहा कि अगले 2 दिन में दिल्ली के नए सीएम का ऐलान कर दिया जाएगा और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद दिल्ली में चर्चाएं काफी तेज हो गई थी, इस रेस में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं का नाम शामिल था लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार का उत्तराधिकारी होंगी आतिशी मार्लेना, और आतिशी को अब दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब आम आदमी पार्टी सरकार और दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होगी आतिशी मार्लेना।।