Arvind Kejriwal एक बेपरवाह सरकार के लापरवाह मुख्यमंत्री हैं: BJP सांसद Bansuri Swaraj

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (14 सितंबर 2024): शुक्रवार, 13 सितंबर को दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से जमानत मिली। केजरीवाल को जमानत मिलने पर नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद बांसुरी स्वराज (MP Bansuri Swaraj) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि शराब घोटाले के किंगपिन अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने बेल दी है और यह बेल इसलिए दी है क्योंकि कोर्ट ने पाया कि ट्रायल में देरी हो सकती है। लेकिन आज आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार का जश्न मना रहे हैं और आम लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

आगे बांसुरी स्वराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी पाया है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी तौर पर सही है। केजरीवाल ने दो अर्जी लगाई थी जिसमें जानने की कोशिश की गई थी कि उनकी गिरफ्तारी लीगल है और दूसरी मांग बेल की थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि उनकी गिरफ्तारी लीगल है। ईडी और सीबीआई के केस में भी अरेस्ट लीगल था, ऐसा कोर्ट ने माना है।

साथ ही सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जो उन्हें बेल मिली है, उसमें अरविंद केजरीवाल को किसी भी फाइल पर साइन करने और कार्यालय में जाने से रोका गया है, क्योंकि कोर्ट ने पाया है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक बेपरवाह सरकार के लापरवाह मुख्यमंत्री हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।