आम आदमी पार्टी को मिला है ये खास वरदान, क्या बोले AAP सांसद संजय सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (30 अगस्त 2024): आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के 5 पार्षदों ने बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का दामन थाम लिया। इस बाबत जब AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछा गया तो सिंह ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। AAP सांसद संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर जो भी व्यक्ति जाता है वह राजनीतिक रूप से बर्बाद हो जाता है। सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह वरदान मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर जाएगा वह राजनीतिक तौर पर बर्बाद हो जाएगा। वही भविष्य में कुछ भी नहीं बन सकता है।

आगे स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि अभी गणित बिगड़ता नजर आ रहा है लेकिन बिगड़ेगा नहीं। हमारी पार्टी का गणित कई बार बिगड़ता नजर जरूर आता है लेकिन बिगड़ता नहीं है। चुनाव का समय आने दीजिए,सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व ही AAP के 5 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हालाकि इनमें से एक पार्षद अगले ही दिन फिर AAP में शामिल हो गए।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।