Delhi Politics : 4 दिन में ही AAP पार्षद का यू-टर्न, BJP छोड़ AAP में हुए शामिल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (29 अगस्त 2024): राजधानी दिल्ली में बीते दिनों AAP (Aam Aadmi Party) को बड़ा झटका लगा, जब उनकी पार्टी के 5 पार्षदों ने BJP (Bhartiya Janta Party) का दामन थाम लिया। 25 अगस्त को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) की उपस्थिति में AAP के 5 पार्षदों ने BJP की सदस्यता ली। वहीं अब महज 4 दिनों के बाद एक पार्षद ने दोबारा AAP ज्वाइन कर ली है। यही नहीं उन्होंने भाजपा में शामिल होने को खुद की भूल बताते हुए जीवनभर AAP का साथ निभाने का वादा भी किया।

वार्ड नं 28 से पार्षद रामचंद्र (Ramchandra) वापस आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीते 25 अगस्त को वार्ड 30 से पार्षद पवन सहरावत (Pawan Sehrawat), वार्ड 177 से पार्षद ममता पवन (Mamta Pawan), वार्ड 178 से पार्षद सुगंधा बिधूड़ी (Sugandha Bidhuri), वार्ड 180 से पार्षद मंजू निर्मल (Manju Nirmal) के साथ रामचंद्र (Ramchandra) भी AAP का साथ छोड़कर BJP में शामिल हुए थे, जिसके महज 4 दिन बाद ही वो वापस AAP में आ गए हैं।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।