Delhi Breaking: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में मदरसे में बच्चे की रहस्यमयी मौत

रिपोर्ट: रंजन अभिषेक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 अगस्त 2024): उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) के दयालपुर में एक मदरसे में पढ़ रहे पांच वर्षीय लड़के की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के की गर्दन, पेट और कमर पर फफोले थे।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 52 मिनट पर ब्रजपुरी मदरसे में लड़के की मौत के संबंध में सूचना मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे लड़के की मां को बताया गया कि उसका बेटा बीमार है। वह उसे ब्रजपुरी में एक निजी अस्पताल लेकर गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” बताया कि महिला अपने बेटे के शव के साथ मदरसा लौटी और वहां काफी भीड़ जमा हो गयी। उन्होंने सड़क पर शव रख दिया और मदरसा प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर ले जाया गया। उसने मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग वहां से हटे।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।