पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालिफाई हुईं Vinesh Phogat, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा -देश का अपमान

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 अगस्त 2024): पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत और भारतीय प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। महिला कुश्ती प्रतियोगिता की 50 किलोग्राम कैटेगरी में फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। विनेश के फाइनल में पहुंचने से भारतीयों को काफी उम्मीदें थी और उन्हें आज देर रात अपना फाइनल मुकाबला खेलना था लेकिन अधिक वजन होने के कारण विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है।

ये विनेश का नहीं देश का अपमान है: संजय सिंह

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के बाद AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए सिंह ने कहा कि, ये विनेश का नहीं बल्कि भारत का अपमान है। विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। सिंह ने आगे भारत सरकार से अपील की है कि इसमें भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे।

AAP सांसद ने एक्स पर लिखा कि ” विनेश का नही देश का अपमान है, @Phogat_Vinesh पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे।”

 

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।