दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान में श्री विट्ठल शोभा यात्रा में शामिल हुई कई राजनीतिक हस्तियां

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 जुलाई, 2024): महाराष्ट्र की 700 वर्ष पुरानी परंपरा दींडी (पदयात्रा) सांकेतिक रूप में दिल्ली में बुधवार 17 जुलाई 2024 को आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी के दिन आयोजित की गई। यह पदयात्रा सुबह 6 बजे कैनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से सेक्टर 6 आर के पुरम विट्ठल मंदिर पहुंची। यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालु कनॉट प्लेस से पैदल भजनों को गाते हुए भगवान विट्ठल के द्वारा तक पहुंचे। इस शोभा यात्रा के अंतर्गत भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज एवं कई राजनीतिक हस्तियां, अधिकारी और मीडिया कर्मी शामिल हुए।

इसी दौरान टेन न्यूज़ की टीम में कई महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहां कि हम भगवान विट्ठल के दर्शन करने के लिए यहां से पैदल प्रस्थान कर रहे हैं। भगवान का नाम पुकारते हुए हम इस यात्रा को तय करेंगे। यह 12 किलोमीटर का रास्ता भगवान के गुणगान में जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी महाराष्ट्र परंपराओं के अंतर्गत सबसे बड़ी एकादशी होती है। वारकरी संप्रदाय के लोग व्रत का भोजन करते हैं एवं इस यात्रा में शामिल होते हैं।

कई महिलाएं ऐसी भी रही जो पहली बार इस यात्रा में शामिल हो रही थी उन्होंने कहा कि एक मिनी महाराष्ट्र दिल्ली में नजर आ रहा है। बहुत ही उत्सुक पल नजर आ रहा है। प्रतीत हो रहा है कि भगवान हमें अपनी ओर खींच कर बुला रहे हैं और हम प्रभु की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

भगवान की भक्ति एवं दिव्यता साफ देखी जा सकती है इस प्राचीनतम संस्कृति को हमें आगे लेकर जाना है और हमें युवाओं को संदेश देना है कि वह ज्यादा से ज्यादा अपनी इस संस्कृति को अपनाएं।

इस कार्यक्रम मैं उपस्थित लोगों की सामूहिक ऊर्जा एवं भगवान विट्ठल की प्रतियोगिता मां को शांति देने वाली थी। श्री विट्ठल सकारात्मक एवं सामाजिक प्रदान करने वाले देवता है। और ऐसा प्रतीत होता है कि आज दिल्ली वासियों को श्री विट्ठल की अनुकंपा प्राप्त हुई।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।