“हमारे तो राजा राम हैं”, अखिलेश यादव के ‘अयोध्या के राजा’ वाले बयान पर हमलावर हुई बांसुरी स्वराज

Bansuri Swaraj

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 जुलाई 2024): “हमारे तो राजा राम हैं, धर्म हमारा काम है। जपते तो हम मां भारती का नाम हैं, इसीलिए तो फेल नरेंद्र मोदी के सामने बाकी सारे तमाम हैं।” उक्त पंक्तियां लोकसभा की कार्यवाही के दौरान नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने पढ़ी।

दरअसल, नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रख रही थी। तभी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीते दिनों टीवी पर देखा कि विपक्ष के एक बहुत ही बड़े नेता मीडिया के बंधुओ से अयोध्या धाम से जीते अपने जन प्रतिनिधि का परिचय करवा रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा कि “ये हैं अयोध्या के राजा।”

स्वराज ने आगे कहा कि, ” ये विपक्ष की राजसी मानसिकता को परिलक्षित करता है।”, आगे कहा कि, हम तो सत्ता पक्ष में होकर भी सेवा परमो धर्म वाले हैं, राष्ट्र सर्वोपरि वाले हैं। हमारे तो यशस्वी प्रधानमंत्री भी अपने आपको देश का प्रधान सेवक कहते हैं। और उसके बाद बांसुरी स्वराज ने अपने उद्बोधन के आखिरी में कहा कि “हमारे तो राजा राम हैं,धर्म हमारा काम है। जपते तो हम मां भारती का नाम हैं, इसीलिए तो फेल नरेंद्र मोदी के सामने बाकी सारे तमाम हैं।”

ज्ञात हो की 18वीं लोकसभा चुनाव में अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद(Awadhesh Prasad) ने जीत दर्ज की है। और सपा प्रमुख अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने मीडिया से परिचय करवाते हुए अवधेश प्रसाद को “अयोध्या का राजा” बताया था।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।