Delhi News: सरोजनी नगर में हुआ बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 2 मजदूर की मौत

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 जून 2024): दिल्ली के सरोजनी नगर में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। 18 जून को लिफ्ट गिरने से दो मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी अनिल शर्मा और बिहार के नालंदा निवासी विनोद यादव के रूप में हुई है। दोनों सरोजनी नगर के पास एक बिल्डिंग में मजदूरी का काम करते थे। घायल व्यक्ति का नाम रंजित यादव है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरोजनी नगर के एक बिल्डिंग साइट पर गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन के तहत काम हो रहा था, इसमें कुल 12 फ्लोर हैं। टावर नंबर 28 में ये हादसा हुआ। सामान नीचे लाते समय अचानक लिफ्ट नीचे आ गिरी। हादसे के समय लिफ्ट में अनिल, रंजित और विनोद मौजूद थे। लोगों ने तीनों को AIIMS ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके लापरवाही सामने आएगी उसपर एक्शन लिया जाएगा।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।