NEET Exam Controversy: केंद्र सरकार NTA को तुरंत प्रभाव से भंग करें: Devender Yadav, Delhi Congress President

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (22 जून 2024): NEET-UG परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ 24 लाख छात्रों के हित में परीक्षा को तुरंत रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Delhi Pradesh Congress President ) देवेन्द्र यादव (Devender Yadav) के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) पर विशाल प्रदर्शन किया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर विषय पर मन की बात कहने वाले हमारे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक पर छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ एक शब्द नही बोलना चिंताजनक है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि युवाओं की आवाज बनकर हम एक मजबूत लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके लड़ने आए है और जब तक इसको अंजाम नही दे देते चैन से नही बैठेंगे। मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेकर जाए कि हम युवाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई को जारी रखेंगे।

हजारों प्रदर्शनकारी प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित होकर भाजपा कार्यालय की ओर अपनी बात कहने आगे बढ़ रहे थे, परंतु पुलिस बल ने उन्हें आगे नही जाने दिया और प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हे समयपुर बादली पुलिस स्टेशन ले गई, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया। भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर पे टोपी, हाथों कांग्रेस का झंड़ा और नारे लिखी तख्तियां ली थी जो ‘‘24 लाख छात्रों को न्याय दो – न्याय दो’’, ‘‘भाजपा हाय-हाय’’, ‘‘नीट परीक्षा का पेपर लीक, मोदी कहते सब कुछ ठीक’’, ‘‘24 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, ध्रतराष्ट्र बनी मोदी सरकार’’ आदि नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम का संचालन कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने किया।

आगे अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से देशवासी भाजपा की भ्रष्ट मोदी सरकार को झेल रहे है और 2014 से हुई परीक्षाओं में अधिकतर में पेपर लीक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, आज युवा भाजपा की दोहरी नीति का शिकार हो रहा है। एक तरफ सरकार रोजगार खत्म कर रही है दूसरी तरफ परीक्षाओं के पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकार में धंसता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी अपने दायित्व को निभाते हुए गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर पीड़ित युवाओं को न्याय दिलाने के लिए हमेशा अग्रसर रहेगी।

साथ ही देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे प्रिय नेता जन नायक श्री राहुल गांधी भ्रष्ट मोदी सरकार के खिलाफ युवाओं, महिलाओं, मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए पिछले 10 वर्षों से संघर्ष कर रहे है और हमने अपने घोषणा पत्र न्याय पत्र में पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कानून बनाकर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की गारंटी भी दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा लेते तब संघर्ष करेगा जब तक इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ नही फैंकेगा। हमें अगले पांच वर्षों तक चैन से नही बैठना है।

अंत में अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जिसने व्यापम घोटाले को अंजाम दिया जिसमें 40-50 लोगों की जान भी गई थी, उसकी जांच अभी तक किसी अंजाम तक नही पहुॅची है। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को अपनी प्रयोगशाला बताती है और अब पूरे देश के राज्यों को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जब UGC-NET, NEET परीक्षा का पेपर लीक का भ्रष्टाचार सामने आ गया है, आरोपी सामने है, बयान कबूल लिए गए है, तब केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान परीक्षा रद्द करने का फैसला लेने की जगह खाना पूर्ति करने की कोशिश कर रहे है, जो युवा परीक्षार्थियों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि कहा कि जब पेपर लीक को लेकर UGC-NET की परीक्षा रद्द कर दी है तब केन्द्र सरकार छात्रों के हित में NEET की परीक्षा को रद्द करने में देरी क्यों कर रही है। हमारी मांग है कि 24 लाख छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखते हुए NEET-UG की परीक्षा तुरंत रद्द होनी चाहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि शिक्षा मंत्री नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को तुरंत प्रभाव से भंग करे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।