PM Modi ने योग की महत्ता को पूरे विश्व में मान्यता दिलाई है: JP Nadda, राष्ट्रीय अध्यक्ष BJP

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जून 2024): दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) ने 21 जून, शुक्रवार को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) के अवसर पर दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda), प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva), भारत सरकार में राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) सहित दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा( Pawan Rana), सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramveer Singh Bidhuri), सांसद योगेंद्र चंदोलिया (Yogendra Chandolia), सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) सहित भाजपा के विधायक एवं पदाधिकारीगण और अनेक राष्ट्रीय नेता योग दिवस के कार्यक्रमों में सम्मलित हुए।

जगत प्रकाश नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा, ओम प्रकाश शर्मा और वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली सहित राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख संजय मयुख, प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आज प्रातः यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशाल योग दिवस समारोह में सम्मिलित होकर योग किया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग की महत्ता को ना सिर्फ देश भर में बल्कि पूरे विश्व में मान्यता दिलाई है। यह योग की विधा जो हमारे देश तक सीमित थी उसे आज पूरा विश्व ने अपनाया है। आज हम 10 वां योग दिवस मना रहे हैं।

आगे जेपी नड्डा ने सभी से आवाहन किया कि अपनी दैनिक दिनचर्या में योग के अभ्यास को अपने जीवन का एक अभिन्न भाग बनाए ताकि हम स्वस्थ रहे और हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिकता के समावेश से हमारा जीवन सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। योग से जहां हमारा शरीर उत्तम रहता है वही हमारी आंतरिक शक्ति भी जागृत होती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आईये संकल्प लें योग करें निरोग रहें। उन्होंने याद दिलाया कि जब संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग होते देखा गया तब हर भारतीय गौरवान्वित हुआ था और हमें गर्व है कि आज भारत को विश्व योग गुरू के रूप में देख रहा है।

संगठन महामंत्री पवन राणा ने शास्त्री पार्क दिल्ली गेट में, सांसद मनोज तिवारी ने मल्टीपरपस हाल दिल्ली विश्वविद्यालय में, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने द्वारका राज नगर पार्क दिल्ली में योगेंद्र चंदोलिया ने रोहिणी स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर 14 में, बांसुरी स्वराज आरएमएल अस्पताल कंपाउंड में और प्रवीन खंडेलवाल लाल किले पर आयुष मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल हुए।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।