NEET Exam Controversy: NEET एग्जाम में कथित धांधली को लेकर Delhi Congress का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया डिटेन

रंजन अभिषेक (संवाददाता)

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जनवरी 2024): NEET Exam Controversy: NEET एग्जाम में कथित धांधली का मुद्दा सुर्खियों में है। इस बीच विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 21 जून, शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। लेकिन इस बीच पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी दफ्तर जाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के जवानों के बीच नोक झोंक भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। बाद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। देवेंद्र यादव ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया है और कहा कि “NEET धांधली के खिलाफ प्रदर्शन को रोकने के लिए मुझे और साथी कार्यकर्ताओं को समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में डिटेन कर के रखा गया है।”

इस दौरान कई वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पुलिस बलों के बीच नोक झोंक की तस्वीरें भी निकल कर सामने आ रही है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में “NEET पर कुछ तो बोलो, PM मोदी मुंह तो खोलो” का पट्टा हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।