दिल्ली कांग्रेस ने वृक्षारोपण कर मनाया Rahul Gandhi का जन्मदिन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 जून 2024): 19 जून बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने अपना 54वां जन्मदिन (Birthday) दिल्ली में AICC मुख्यालय में मनाया। राहुल गांधी ने 54वें जन्मदिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता का अभिवादन किया और उनकी शुभकामनाओं को स्वीकार किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, एआईसीसी महासचिव के.सी.वेणुगोपाल व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केक भी काटा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (President Devender Yadav) ने सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाऐं दी। अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि अपने प्रिय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी 280 ब्लॉक के अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी ब्लाक अध्यक्षों ने पौधे लगाकर प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया। सभी ब्लाक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में राहुल जी के जन्मदिन के होर्डिंग और पोस्टर भी लगाए ताकि दिल्ली की जनता तक राहुल जी के जन्मदिन का संदेश पहुंच सके।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन दिल्ली की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Vijaychowk.com : नई दिल्ली न्यूज पोर्टल को विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। दिल्ली की विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS INDIA यूट्यूब चैनल’ को ज़रूर सब्सक्राइब करे।